Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest postponed, assurance to start work on overbridge

Hathras News: ओवरब्रिज पर काम शुरू कराने का आश्वासन, धरना स्थगित

Sun, 08 Nov 2026 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Protest postponed, assurance to start work on overbridge
कैलोरा ओवरब्रिज पर धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस/मेंडू। कैलोरा-जलेसर मार्ग पर कैलौरा स्थित रेलवे ओवरब्रिज की खराब गुणवत्ता के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का धरना शनिवार को 10वें दिन स्थगित कर दिया गया। रेलवे के जूनियर इंजीनियर राकेश गौतम ने धरनास्थल पर पहुंचकर एक सप्ताह के अंदर ओवरब्रिज पर काम शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद धरना कमेटी और बृजमोहन सिंह मदनावत ने आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई। जय जवान किसान नौजवान संविधान पार्टी के बैनर तले चल रहे धरने में प्रदर्शनकारी पुल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और गुणवत्ता में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पुल खराब होने के कारण रेलवे प्रशासन ने इसे बंद कर दिया है। इससे क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर श्याम सुंदर, डॉ. सोवरन सिंह, कृष्णपाल सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर, रामजीलाल सिंह, चरण सिंह, चंद्रमोहन यादव, पंडित हरिमोहन सारस्वत आदि अनेक लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed