फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest against the poor condition of the link road

Hathras News: संपर्क मार्ग की बदहाली के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jan 2024 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 05 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest against the poor condition of the link road
सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एबीजी गुरुकुलम के निकट से गांव सठिया के लिए जा रहे संपर्क मार्ग की बदतर हालत पर ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन आज तक हालात जस के तस बने हुए हैं। यह मार्ग कई गांवों को राजमार्ग से जोड़ता है। इस पर दो कोल्ड स्टोर भी हैं, लेकिन इसकी बदहाली की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। यह सड़क कई साल से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन




इस कारण यहां से आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जो किसान अपनी उपज को मंडी में बेचने ले जाते हैं, उन्हें भी काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जर्जर सड़क की कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है। इस सड़क पर मेरा कोल्ड स्टोर है। कोल्ड स्टोर तक आने-जाने में दिक्कत होती है।
-पुष्कर वार्ष्णेय, कोल्ड स्टोर स्वामी




संपर्क मार्ग की हालत बद से बेहतर होती जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिकायतों के बावजूद इसकी हालत सुधरवाने पर ध्यान नहीं दिया है। आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

राजकुमार सिंह, ग्रामीण




सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हैं। हर वक्त दुर्घटना होने का डर बना रहता है। खासकर गांव से कस्बा सासनी जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों के दुर्घटना का शिकार होने का डर रहता है।
-गौरव चौधरी, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed