फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   protest against land broker, gave letter to DM

भू माफिया के खिलाफ की नारेबाजी, डीएम को दिया पत्र

Tue, 09 Feb 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
protest against land broker, gave letter to DM
तरफरा रोड स्थित बगीची में निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तरफरा रोड पर स्थित पंच मुखेश्वर महादेव बगीची पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने के मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी स्थानीय लोगों के साथ सोमवार को डीएम से मिले। साथ ही डीएम को लिखित शिकायत सौंपते हुए अभिलेख भी दिए। भू माफिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सौंपे पत्र में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बगीची की जगह भगवान के नाम है। जिसका बैनामा नहीं हो सकता है, लेकिन भू माफिया फर्जी बैनामा दिखाकर बगीची की जगह पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। इस बगीची पर सैकड़ों साल से आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा कर रहे हैं। छोटे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बगीचे की भूमि के ट्रस्टियों ने भी कहा की हमने किसी को जगह नहीं बेची है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भी भूमाफिया की मदद कर रहा है। स्थानीय लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में भू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। सब अवैध कब्जे हटाए जाएं, लेकिन यहां भूमाफिया पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा के स्थानीय लोगों को न्याय नहीं मिलेगा तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वाले में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, मोर मुकुट वर्मा, शिवम शर्मा, वीरेंद्र कुमार, रामगोपाल कुशवाहा, ब्रजमोहन कुशवाहा, गोविंद जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed