{"_id":"60afdfdc8ebc3e282f500d15","slug":"proposals-approved-for-repair-of-drainage-blocks-and-mnrega-works-shaphu-news-ali264068832","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली-खड़ंजों की मरम्मत व मनरेगा के कार्यों के प्रस्ताव हुए स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली-खड़ंजों की मरम्मत व मनरेगा के कार्यों के प्रस्ताव हुए स्वीकृत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ होने के बाद बृहस्पतिवार को विकास खंड की 13 नवगठित ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम लोगों से विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव मांगे गए। चर्चा के बाद इन प्रस्तावों को ग्राम सभा की बैठकों में स्वीकृति दे दी गई।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगरू, ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द एवं ग्राम पंचायत बढ़ार में खुली बैठक का आयोजन नहीं हो सका। एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द के नवनिर्वाचित प्रधान के बीमार होने और ग्राम पंचायत बढ़ार में निर्वाचित पूरे सदस्यों के बैठक में शामिल न होने और ग्राम पंचायत मांगरू के प्रधान के किसी रिश्तेदार के अधिक बीमार होने की वजह से इन तीनों जगह ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें नहीं हो सकीं।
ग्राम सभा थरौरा के पंचायत घर पर ग्राम प्रधान मनोज यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वरचंद्र यादव, ग्रामसभा खोंडा में पंचायतघर पर ग्राम प्रधान कमलेश देवी, ग्राम पंचायत नगला सलेम में ग्राम प्रधान रामवती की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इन बैठकों में ग्राम पंचायत में सफाई अभियान के साथ वैश्विक महामारी के कोरोना के चलते गांव को संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर के छिड़काव, पेयजल आपूर्ति, हैंडपंपों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगवाने और क्षतिग्रस्त नाली-खड़ंजों की मरम्मत और उनके रखरखाव को लेकर सुझाव आए।
नाली-खड़ंजों की मरम्मत के साथ मनरेगा के कार्यों के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। केंद्र और प्रदेश सरकार की गरीब, असहाय और दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का भरोसा दिलाया गया।
इस दौरान ग्रामसभा थरौरा की सदस्य भागो देवी, राजवीर सिंह, कोमल प्रसाद, विमलेश देवी, शिमला देवी, नेत्रपाल, देवकुमार, मीरा देवी के अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, कोमल प्रसाद त्रिपाठी, श्रीचंद्र यादव कैशियर, विजेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, नेत्रपाल यादव, बाबूलाल फौजी आदि मौजूद थे। ग्राम सभा खोंडा में कुंवर रिपुदमन सिंह, कुं. जयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, हरिओम पचौरी, मोनवीर सिंह, राकेश कुमार, नगला सलेम में मनोज यादव, जीतू यादव और ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य मौजूद रहे।