{"_id":"67e14db5f83377a4290b581a","slug":"professor-rajneesh-had-made-obscene-videos-with-girl-students-in-geography-department-classroom-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: प्रोफेसर रजनीश ने भूगोल विभाग के कक्ष में हीं बनाईं थीं छात्राओं संग अश्लील वीडियो, ऐसे हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: प्रोफेसर रजनीश ने भूगोल विभाग के कक्ष में हीं बनाईं थीं छात्राओं संग अश्लील वीडियो, ऐसे हुई पुष्टि
Mon, 24 Mar 2025 05:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:49 PM IST
सार
हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज का निलंबित प्रोफेसर रजनीश भूगोल विभाग के कक्ष में ही छात्राओं के संग अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच कि तो वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा कक्ष भूगोल विभाग का ही निकला।
विज्ञापन
निलंबित प्रोफेसर रजनीश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्राओं के यौन शोषण व दुष्कर्म के आरोपों में जेल भेजे गए पीसी बागला कॉलेज के प्रो.रजनीश ने कॉलेज के भूगोल विभाग के कक्ष में ही काली करतूतों के वीडियो बनाए थे। इस बात की पुष्टि पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी कर दी है। पचास मिनट तक कॉलेज के इस कक्ष में जांच के लिए रुकी टीम ने एक-एक साक्ष्य जुटाए। जिसमें कमरे की दीवारों व वहां रखे सामान के आधार पर पाया कि वीडियो इसी कमरे में बनाए गए।
विज्ञापन
प्रोफेसर रजनीश की काली करतूत उजागर होने व उसे जेल भेजने के बाद पुलिस अब साक्ष्य संकलन के साथ-साथ मजबूत केश डायरी बनाने में लगी है। ताकि जल्द से जल्द चार्जशीट साक्ष्यों सहित अदालत में पेश की जा सके। इसी प्रयास के क्रम में वीडियो की सत्यता की जांच के लिए विवेचकों के साथ फॉरेंसिक टीम ने कॉलेज पहुंचकर भूगोल विभाग के उस कक्ष की पड़ताल की। जहां के वे वीडियो बताए जा रहे हैं, जिनमें वह छात्राओं संग छेडख़ानी करता दिख रहा है। टीम करीब 50 मिनट तक इस कक्ष में रुकी। वीडियो में दिख रही दीवारों, उसमें रखे सामान, टेबिल, पर्दे आदि के आधार पर इस बात की पुष्टि की गई कि यह वीडियो इसी कमरे का है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए इस तथ्य को अब केश डायरी में शामिल किया जाएगा। जिसे साक्ष्य के रूप में कोर्ट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
अब घर भी साक्ष्य जुटाने जाएगी टीम
इसी क्रम में विवेचकों की टीम फॉरेंसिक टीम के साथ प्रोफेसर के आवास पर जाएगी। वहां भी इसी तरह से वीडियो मिलान के लिए साक्ष्य संकलित किए जाएंगे। इन साक्ष्यों के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ से सशपथ बयान दर्ज किए जाएंगे। ताकि अदालत में साक्ष्य व विशेषज्ञ ट्रायल के समय प्रोफेसर के खिलाफ गवाही दे सकें। साथ में प्रोफेसर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करते हुए अन्य साक्ष्यों के जुटाने पर भी काम होगा।
विज्ञापन