फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Procession taken out demanding road widening

सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर निकाला जुलूस

Tue, 13 Sep 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out demanding road widening
जलेसर रोड चौड़ीकरण की मांग को लेकर जुलूस निकालते स्वदेशी हिंद पार्टी के पदाधिकारी व अन्य लोग। सं? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस- जलेसर रोड के चौड़ीकरण के लिए स्वदेशी हिंद पार्टी ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला । जिसे थोड़ी ही दूरी पर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक दिया। बाद में इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
हाथरस-जलेसर रोड की हालत खस्ता है। कई बार इसके चौड़ीकरण व निर्माण की मांग की जा चुकी है लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। इसी को लेकर स्वदेशी हिंद पार्टी ने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जलेसर रोड बस अड्डे से जुलूस निकाला।
विज्ञापन

यह जुलूस जब चामड़ गेट तक पहुंचा तो इसी दौरान जुलूस की जानकारी मिलने पर वहां कोतवाली पुलिस के अलावा तहसीलदार सदर भी पहुंच गए। जुलूस में शामिल होने कलेक्ट्रेट जाने की बात कह रहे थे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें शांति व्यवस्था का हवाला दिया। आखिरकार पार्टी के पदाधिकारियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन वहीं सौंप दिया। इसमें सीएम से इस मार्ग का चौड़ीकरण व फिर से निर्माण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed