{"_id":"65089aecabd759d571058b34","slug":"private-security-personnel-will-also-be-deployed-along-with-police-hathras-news-c-56-1-mrt1060-4953-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस के साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस के साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे तैनात
Tue, 19 Sep 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर का निरीक्षण करतीं डीएम, एसपी। स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : Samvad
मेला श्री दाऊजी महाराज मेें इस साल सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले में इस साल कुल 140 पुलिस उपनिरीक्षकों के साथ 500 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। निजी सुरक्षा कर्मियों की भी मदद ली जाएगी।
पुलिस विभाग की ओर से इस साल कुल 140 एसआई, 100 मुख्य आरक्षी, 425 आरक्षी, 15 यातायात निरीक्षक, 20 यातायात पुलिस कर्मी, 35 आरक्षी यातायात, 07 घुड़सवार पुलिस, 06, फालवर 07, टीजी 01, वॉयरलेस रेडियो ऑपरेटर 05, बीडीएस 01, हैंड सेट 15, फायर टेंडर मय उपकरण 04, हल्का वाहन 06, लाउड हिलर 08, डै्रगन लाइट 15, एचएचएमडी 15 शामिल होंगे।
इसके साथ ही इस साल लगभग 50 प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है। ये निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी 24 घंटे मेला परिसर की निगरानी करेंगे। कुछ बाउंसर भी मेला में इस साल बुलाए गए हैं, जो कि ठेकेदार व अन्य टीमों के साथ विवाद न होने देने की व्यवस्था को देखेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के लिए बनीं तीन वाटर प्रूफ चौकियां
मेला हर साल पांच वाच टावर बनाए जाते हैं, लेकिन इस साल आठ वाच टावर बनाए गए हैं। इस साल अधिक भीड़ वाली जगह पर तीन वॉटर प्रूफ चौकियां बनाई गईं हैं, जहां पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। सामान्य तौर पर पुलिस बैठने का स्थान न होने के चलते इधर उधर भटक जाती थी, लेकिन इस साल ठेकेदार की ओर से विशेष व्यवस्था करते हुए मेला पंडाल के झूला स्थल, रेवती मैया पंडाल के झूला स्थल व मुख्य द्वार के झूला स्थल पर चौकियों की स्थापना की गई है। संवाद