फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Private schools open even on holidays

डीएम के आदेश को ठेंगा: अवकाश के दिन भी खुले निजी विद्यालय, कक्षाएं भी चलीं

Fri, 17 May 2024 11:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 11:55 PM IST
सार

गर्मी और हीट वेब को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 17 और 18 मई को अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद जिले के कई विद्यालय 17 मई को भी संचालित हुए। इन विद्यालयों में रोजाना की तरह शिक्षण कार्य भी हुआ।

विज्ञापन
Private schools open even on holidays
विद्यालय में पढ़ते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में निजी विद्यालय संचालकों की निरंकुशता रुकने का नाम नहीं ले रही है। 17 मई को डीएम के निर्देश पर अवकाश घोषित होने के बावजूद जिले के कई निजी विद्यालय खुले। इन विद्यालयों में कक्षाएं भी संचालित की गईं। 

विज्ञापन


गर्मी और हीट वेब को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 17 और 18 मई को अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद जिले के कई विद्यालय 17 मई को भी संचालित हुए। इन विद्यालयों में रोजाना की तरह शिक्षण कार्य भी हुआ। दोपहर को तन झुलसाने वाली गर्मी में बच्चे विद्यालय से अपने घर पहुंचे। 
विज्ञापन


पिछले दिनों जिले के कई विद्यालयों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से अवैध रूप से रूपये वसूलने पर बीएसए ने नोटिस जारी किया था। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन विद्यालयों के 17 मई को संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई थी, उन्हें बंद कराया दिया गया था। 17 मई को अवकाश के बावजूद खुलने वाले विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed