फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Private companies will join the employment department

सेवायोजन विभाग से जुड़ेंगी प्राइवेट कंपनियों की नौकरियां

Thu, 07 Sep 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 07 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Private companies will join the employment department
स्वामी प्रसाद - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्सिंग से प्राइवेट कंपनियों की सभी नौकरियों को सेवायोजन विभाग से जोड़ा जाएगा। सेवायोजन विभाग में पंजीकरण के माध्यम से ही इन नौकरियों के लिए युवाओं का चयन होगा। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी तंज कसे।  
विज्ञापन


गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि सपा सरकार के दौरान शुरू किया गया बेरोजगारी भत्ता महज छलावा था। 
विज्ञापन


अब योगी सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने के बजाय रोजगार देने का फैसला किया है। इस दिशा में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व सरकार की श्रमिकों को साइकिल वितरित करने की योजना पर कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने साइकिलों का वितरण श्रमिकों को नहीं, सपाइयों को गलत तरीके से किया था। लिहाजा इस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया है। श्रमिकों के लिए शीघ्र ही विभाग की ओर से नई योजना लागू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। इसमें प्रमुख रूप से श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 55 हजार रुपये का अनुदान, श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अनुदान, आकस्मिक दुर्घटना पर पांच लाख रुपये का बीमा, दिव्यांगता पर तीन लाख रुपये का भुगतान, श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए प्रदेश, जिला और तहसील स्तर पर अनुदान की व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व में श्रमिकों की बेटियों को अनुदान के लिए मिलने वाले 20 हजार रुपये में पांच से छह हजार रुपये बिचौलिए खा जाते थे। इसके बाद ही इसका लाभ मिलता था, लेकिन अब शादी के दिन ही श्रमिकों को इसका लाभ दिया जाएगा। कहा कि, बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने डॉ. अंबेडकर के मिशन को पूंजीपतियों के हाथों नोटों की खातिर बेच दिया है, इसलिए हमारा विद्रोह बसपा से नहीं, बल्कि मायावती से है। भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पांच स्मारकों को निर्मित कराने का निर्णय लिया है। 


भाजपा डॉ. अंबेडकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय के मिशन को लेकर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर सांसद राजेश दिवाकर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला     महामंत्री रूपेश उपाध्याय, पूर्व   जिला महामंत्री टरमेश सेंगर, प्रमोद सेंगर, महावीर तिवारी, अविनाश तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, नितिन पुंढीर, नील शर्मा, अतुल राना, पंकज गुप्ता, राजकुमार शर्मा आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed