फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Private bank in Hathras accused of embezzlement of Rs 98 thousand

Hathras News: निजी बैंक पर 98 हजार रुपये के गोलमाल का आरोप, हुआ हंगामा, यह है मामला

Mon, 20 Nov 2023 11:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:50 PM IST
सार

हाथरस के जोगियान निवासी विशाल गोयल ने बताया कि उनके पास एक केपीटल कंपनी से एक व्यक्ति आया, जिसने खाते में छोटा-मोटा लेनदेन दिखाकर ऋण दिलाए जाने की बात कही। उन्होंने 145 रुपये का एक चेक उसे दे दिया। इस दौरान चेक बुक से उनके हस्ताक्षर किया हुआ एक खाली चेक भी चोरी हो गया। इस चेक पर 98 हजार रुपये का भुगतान कुछ देर पहले ही किया जा चुका है।

विज्ञापन
Private bank in Hathras accused of embezzlement of Rs 98 thousand
निजी बैंक में 98000 रुपये के गलत भुगतान को लेकर हंगामा करते उपभोक्ता व उनके साथ के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के एक निजी बैंक में 98 हजार रुपए के बीयरर चेक का बिना किसी जांच के भुगतान किए जाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। उपभोक्ता का आरोप है कि बैंक स्टाफ की मिलीभगत से गोलमाल किया गया है। बिना किसी जांच के एक अनजान व्यक्ति को 98 हजार रुपये का भुगतान किया जाने का कोई नियम नहीं है। 

विज्ञापन


शहर के घंटाघर निकट गली जोगियान निवासी विशाल गोयल का कहना है कि उनके पास एक केपीटल कंपनी से एक व्यक्ति आया, जिसने खाते में छोटा-मोटा लेनदेन दिखाकर ऋण दिलाए जाने की बात कही। उन्होंने 145 रुपये का एक चेक उसे दे दिया। इस दौरान चेक बुक से उनके हस्ताक्षर किया हुआ एक खाली चेक भी चोरी हो गया। 20 नवंबर सुबह की इस घटना के बाद उपभोक्ता चेक खोने की शिकायत करने शाखा पहुंचा तो पता चला कि इस चेक पर 98 हजार रुपये का भुगतान कुछ देर पहले ही किया जा चुका है। 
विज्ञापन


विशाल गोयल का कहना था कि इतनी बड़ी धनराशि के चेक का बिना किसी फोन कॉल आदि कर पुष्टि किए भुगतान क्यों किया गया। सामान्य तौर पर 20 हजार रुपये के बीयरर चेक का भी भुगतान तीसरे व्यक्ति को नहीं किया जाता तो उनके चेक का भुगतान कैसे कर दिया। बैंक की ओर से भुगतान लेने वाले का कोई पहचान पत्र आदि भी नहीं लिया गया। विशाल गोयल का आरोप है कि ये सब बैंक कर्मियों की मिली भगत से किया गया है। इसे लेकर बैंक परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन मामले का कोई निस्तारण बैंक की ओर से नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैने कैश केबिन से चेक निकलवाकर चेक की छाया प्रति मंगा ली है। उपभोक्ता की बात सुनी जा रही है। हर पहलू को देखा जा रहा है। चेक के भुगतान के संबंध में जांच की जा रही है। -दीपक अरोड़ा, शाखा प्रबंधक, निजी बैंक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed