{"_id":"58d16d6d4f1c1be5431a3bd1","slug":"printed-on-kattighi-closed-shops-of-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टीघर पर छापा, मांस की दुकानें बंद कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टीघर पर छापा, मांस की दुकानें बंद कराईं
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस/ सादाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में खुले में मीट की बिक्री करने वालों को हिदायत देतीं सीओ मनीषा सिंह। दूसरे चित्र में खुले में मीट की बिक्री रुकवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में अवैध रूप से चल रहे कट्टीघर और पशुओं के मांस की बिक्री पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन सख्त हो गया। पुलिस ने आगरा रोड पर सादाबाद इंटर कॉलेज के सामने और मोहल्ला व्यापारियान में मांस विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वह अवैध कारोबार बंद कर दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कसबा में पिछले काफी समय से कट्टीघर का संचालन हो रहा है, जिससे उठने वाली बदबू ने पूरे कसबे के वातावरण को दूषित कर रखा है। यही नहीं, कई मांस बिक्री की दुकानें भी कस्बे में खुल गई हैं, जिससे लोगों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है।
पिछले काफी समय से लोग इस कट्टीघर और मांस बिक्री की दुकानों को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ ही पुलिस-प्रशासन खुद ही इस कारोबार को लेकर सख्त हो गया है। मंगलवार को सादाबाद में सीओ मनीषा सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ सादाबाद इंटर कॉलेज के सामने और मोहल्ला व्यापारियान में अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान में पुलिस अधिकारियों ने मौखिक रूप से मांस बिक्री कर रहे डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदारोें को दुकानों को बंद कर देने और अवैध कट्टीघर का संचालन बंद करने की चेतावनी दी। यह भी कहा कि अगर यह दुकानें और कट्टीघर फिर से संचालित पाए गए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, अचानक पुलिस फोर्स के साथ अफसरों के पहुंचने पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।