प्रमुख सचिव ने रसगवां में बिताई रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रमुख सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने लोहिया ग्राम रसगवां पहुंचकर विकास एवं निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। प्रमुख सचिव ने लोहिया ग्राम रसगवां में ही रात्रि विश्राम किया।
प्रमुख सचिव ने डीएम शमीम अहमद खान, नवागत एसपी डॉ. अजयपाल एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्राइमरी विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। गांव में स्वच्छ शौचालय का उपयोग करने के बारे में जानकारी ली और उनसे अपील की कि सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से शौचालयों का इस्तेमाल करने को तवज्जो दें। सीसी रोड, नाली निर्माण, सोलर लाइट, लोहिया आवास, स्वच्छ शौचालय आदि योजनाओं का मौके पर जाकर मुआयना किया। जन चौपाल में ग्रामीणों द्वारा आवास एवं पेंशन की मांग करने पर विभागीय अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों के नाम लिखने के निर्देश दिए और कहा कि शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। डीएम ने गांव में लोहिया आवास, हैंडपंप और सोलर लाइट की स्थापना की जानकारी दी। गांव आने पर प्रधान बिरमा सिंह, पूर्व प्रधान सतीश चंद्र और गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने प्रमुख सचिव, डीएम, एसपी का स्वागत किया।
शिक्षिका को 10 बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा हाथरस। गांव रसगवां में शिक्षा मित्र से शिक्षक बनी रूबी को प्रमुख सचिव ने गांव के 10 बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का जिम्मा दिया, जिससे गांव के यह बच्चे भविष्य में कामयाब जीवन जी सकें।
अनाथ बसू को मिलेगा आवास हाथरस। गांव रसगवा में अनाथ बसू भी आवास विहीन मिला। प्रमुख सचिव को यह आवास के लिए पात्र दिखाई दिया। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि इस बच्चे के लिए आवास निर्माण कराया जाए, जिससे यह अनाथ शांति से अपना जीवन बसर कर सके।