फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Principal in charge of JD Babu Hdkaya

जेडी के बाबू ने प्रभारी प्रधानाचार्य को हड़काया

Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल को एक पत्र भेजा है, जिसमें उनके कार्यालय के एक बाबू पर राजकीय हाईस्कूल अरौठा की प्रभारी प्रधानाचार्य कल्पना मिश्रा को एक शिक्षिका की ज्वाइनिंग के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि जेडी कार्यालय में तैनात यह बाबू अंग्रेजी विषय की एक शिक्षिका को ज्वाइनिंग कराने के लिए प्रभारी प्रधानाचार्य पर दबाव बना रहे हैं, जबकि विद्यालय में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका पहले से तैनात थी। प्रभारी प्रधानाचार्या ने इस बारे में डीआईओएस से मार्गदर्शन मांगा। डीआईओएस ने प्रभारी प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि एक विद्यालय में एक विषय की एक ही शिक्षक को नियमानुसार ज्वाइनिंग कराई जा सकती है। लिहाजा वह कोई नई ज्वाइनिंग नहीं कराएं। जेडी दफ्तर के एक बाबू द्वारा प्रभारी प्रधानाचार्य को धमकाने के मामले में डीआईओएस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर अनुरोध किया कि वह बाबू को नियमानुसार उचित व्यवहार करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने इस मामले में जेडी से मार्गदर्शन भी मांगा है। डीआईओएस जेके मलिक का कहना है कि जेडी से मार्गदर्शन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed