फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Princes lock up on the check post, disorder

प्रधानों ने चौकी पर जड़ा ताला, हंगामा

Thu, 27 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 27 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Princes lock up on the check post, disorder
चेकपाोस्‍ट - फोटो : Amar Ujala
लाड़पुर चौकी प्रभारी पर ग्राम प्रधान के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस चौकी में ताला डालकर प्रधानों ने दो घंटे तक जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रधानों ने चौकी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ सिकंदराराऊ मौके पर पहुंचे और प्रधानों के साथ पुन: इस तरह की घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर ही प्रधानों का गुस्सा शांत हुआ, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत लाड़पुर के प्रधान सुरेशचंद्र का आरोप था कि दो दिन पूर्व वह गांव मझोला में हुए विवाद के मामले में चौकी प्रभारी से मिलने आए थे। चौकी प्रभारी ने उनकी एक नहीं सुनी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुर्सी से उठाकर चौकी से बाहर निकाल दिया। लगभग 30 से 35 लोगों के सामने उनका चौकी प्रभारी ने अपमान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह को अवगत कराया। बुधवार को काफी संख्या में प्रधान लाडपुर चौकी पर एकत्रित हो गए। पहले चौकी के बाहर धरना दिया गया। प्रधानों की अधिक संख्या होने के बाद प्रधान चौकी के अंदर घुस गए और नारेबाजी शुरू कर दी। चौकी प्रभारी को बाहर बुलाकर चौकी का ताला लगा दिया और पुन: पुलिस के खिलाफ तीखी नारेबाजी शुरू कर दी। 


प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी प्रधानों का शोषण उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री शिशुपाल सिंह राना ने कहा कि थानों में प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई प्रधानों के साथ अभद्रता हो चुकी है। पुलिस को अपना रवैया सुधारना होगा। लगभग दो घंटे तक पुलिस चौकी में हंगामा हुआ। हंगामे की जानकारी मिलने पर सीओ सिकंदराराऊ नरेशचंद्र वर्मा और हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी एके सिंह भी पहुंच गए और आक्रोशित प्रधानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। धरना-प्रदर्शन में धनौली के प्रधान रंजीत चौधरी, समदपुर प्रधान सत्यपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक, शिवकुमार, शैलेंद्र शर्मा, भूरी सिंह, गौरव प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, उदयप्रताप सिंह, युद्धवीर सिंह, राजकुमार, राजू, महीपाल सिंह, सतीश, सोमेंद्र, सुरेश, शिवकुमार, राजू, डॉ. राजेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, त्रिलोकी सहित काफी प्रधान शामिल थे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed