{"_id":"5d545c718ebc3e6ca56c4ad3","slug":"prime-minister-kisan-maandhan-yojana-made-aware-by-taking-out-bike-rally-hathras-news-ali210989727","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकालकर प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकालकर प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बाइक रैली से किसान मानधन योजना के प्रति किया जागरूक
सीएससी संचालकों ने किया रैली का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना प्रति जागरूकता के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों ने शहर भर में बाइक रैली निकाली। रैली जिला मुख्यालय से लेकर हाथरस जंक्शन तक निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी नागरिकों को इस योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
रैली के माध्यम से सीएससी संचालकों ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन का काम कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी)के माध्यम से शुरू कर दिया गया है। योजना में शामिल किसानों को 60 साल की आयु पूरी करने पर 3,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। किसान की मृत्यु होने की स्थिति में उसकी पत्नी को 1,500 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत देश भर में एक करोड़ छोटे और सीमांत किसानों का पंजीकरण का लक्ष्य तय किया है।
पंजीकरण का काम पहले ही शुरू हो चुका है। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में सीएससी कार्यरत हैं। सभी सेंटरों को किसानों के पंजीकरण के काम को प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया जा चुका है। इस मौके पर जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रदीप सिंह, योगजीत सिंह, हर्षित सिंह, राजेश कुशवाहा, राहुल, शकील अहमद, पवन कुमार, कैलाश सैनी, विशाल सिंह, मोनू कुमार आदि मौजूद थे।