फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prime Minister! I want to live, let me give you a kidney ..

प्रधानमंत्री जी! मैं जीना चाहता हूं, मुझे किडनी दिला दो..

Fri, 02 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 02 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister! I want to live, let me give you a kidney ..
अपने पिता के साथ बालक राकेश।  - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद के एक बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। जिंदगी और मौत से लड़ रहे 11 साल के राकेश पुत्र महीपाल सिंह को किडनी की जरूरत   है। मां का साया तो पहले ही उसके सिर से उठ चुका है। इलाज में लाखों रुपये खर्च कर चुका मजदूर पिता भी खुद को लाचार महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


बच्चे ने यह लिखा पत्र में
प्रधानमंत्री जी, मैं राकेश जाटव कक्षा 6 प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर सादाबाद (हाथरस) उत्तर प्रदेश का छात्र हूं। मेरे पिताजी मजदूर हैं। मेरी मां नहीं हैं। अभी मेरी उम्र 11 वर्ष है। दो वर्ष पहले मेरी दोनों किडनी खराब हो गई थी। इसके इलाज के लिए पिताजी ने चार बीघा जमीन बेच दी।
विज्ञापन


अब हमारी स्थिति दयनीय है। मुझे पांचवें दिन डायलसिस के लिए आगरा जाना पड़ता है। बस पकड़ने के लिए गांव से पहले दो किमी तक मुझे पैदल चलना पड़ता है। हर बार डायलसिस में पांच हजार रुपये खर्च होते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अब मैं चंद दिनों का ही हूं। अपने अंतिम समय में मोदी जी आपसे अपने जीवन के लिए गुहार करता हूं। कृपया मेरी मदद करें। मुझे किडनी दिला दीजिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed