{"_id":"6ab43919cefcc904b10aa318","slug":"priest-dies-after-falling-from-roof-in-dhanauti-village-hathras-news-c-56-1-hts1006-154598-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव धानौटी में छत से गिरकर पुजारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव धानौटी में छत से गिरकर पुजारी की मौत
Thu, 24 Sep 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव धानौटी स्थित शिव मंदिर में सेवा कर रहे 70 वर्षीय पुजारी छोटेलाल की छत से गिरकर मौत हो गई। बुधवार सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें कमरे के पास खेत की ओर घायल अवस्था में देखा। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण कृष्णवीर ने बताया कि छोटेलाल मूल रूप से मैनपुरी जिले के थाना बिछवा के गांव किनवर के निवासी थे और धानौटी के धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में पिछले छह महीने से पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे। वह मंदिर परिसर में बने कमरे की छत पर सोते थे।
ग्रामीणों के मुताबिक छोटेलाल रात में छत से गिरे या सुबह हादसा हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि सोते समय संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गए। डायल 112 और बिसावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सूचना मिलते ही पुजारी छोटेलाल के परिजन धानौटी मंदिर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।