फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparations started to open cyber police station in Hathra

Cyber Police Station: हाथरस में साइबर थाना खोलने की तैयारी, जमीन आवंटित

Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
सार

हाथरस में साइबर अपराध थाना बनाया जाएगा। इसके लिए जगह पूर्व में ही आवंटित की जा चुकी है। शासन के निर्देश पर जल्द ही थाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Preparations started to open cyber police station in Hathra
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जल्द ही साइबर अपराध थाना खोला जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर में जगह भी आवंटित हो गई है। जल्द ही थाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जिले में साइबर अपराध बढ़ता ही जा रहा है। साइबर अपराधी नित नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। साइबर सेल के आंकड़ों के अनुसार एक साल में साइबर अपराध की करीब 300 शिकायतें दर्ज हुई हैं। कई मामलों में तो लोग साइबर अपराध का शिकार होने के बावजूद लोकलाज के कारण शिकायत भी दर्ज नहीं कराते हैं। जैसे-जैसे तकनीक का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे अपराध के तरीके भी बदलते जा रहे हैं। अब अपराधी लोगों को इंटरनेट के माध्यम से अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साइबर अपराध का शिकार होने की संभावना सबसे अधिक होती है। शातिर अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजते हैं। तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों से दिए गए लिंक पर क्लिक करवाते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है। लागातार बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने जिल में साइबर क्राइम थाना शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार बनकर करते हैं रुपयों की मांग
साइबर सेल प्रभारी भारतभूषण ने बताया कि साइबर अपराधी यूजर्स को सोशल मीडिया के माध्यम से रिश्तेदार बनकर मैसेज भेजते हैं। वह मैसेज के माध्यम से बोलते हैं कि उन्हें रुपयों की काफी जरूरत है। इस तरह से अपराधी लोगों से रुपयों की मांग करते हैं। अगर कोई व्यक्ति झांसे में आ जाता है तो अपराधी यूपीआई व अन्य माध्यम से रुपया ट्रांसफर करवा लेते हैं। इस तरह व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार बन जाता है।

अश्लील वीडियो कॉल कर करते हैं ब्लैकमेल
पीड़ित के फोन पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आता है। वीडियो कॉल उठाने पर सामने से अश्लील वीडियो चल रहा होता है। इसके बाद साइबर अपराध पीड़ित के अश्लील वीडियो और फोटो रिकाॅर्ड कर लेते हैं। इसके बाद पीड़ित को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की जाती है। कई मामलों में पीड़ित लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत तक नहीं करता है।


साइबर अपराध से बचाव के उपाय

  • फेसबुक आईडी, इंस्टाग्राम आईडी बनाते समय सावधानी बरतें।
  • सोशल मीडिया एकाउंट का पासवर्ड जटिल बनाएं।
  • अपनी आईडी में टू स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिव रखें।
  • आईडी पासवर्ड में नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि को कभी न लिखें।
  • सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।
  • अनजान लोगों से वीडियो कॉल करने से बचें।
  • इंटरनेट पर उलटे-सीधे लिंक पर क्लिक न करें।


जिले में साइबर अपराध थाना बनाया जाएगा। इसके लिए जगह पूर्व में ही आवंटित की जा चुकी है। शासन के निर्देश पर जल्द ही थाने का कार्य शुरू किया जाएगा।- अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed