{"_id":"648f544d8b029aeb4b078224","slug":"preparations-in-full-swing-for-organizing-hcl-3-hathras-news-c-56-1-sali1016-1194-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एचसीएल थ्री के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एचसीएल थ्री के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर
Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में कोच को न्योता देते एचसीएल के आयोजक। संवाद
- फोटो : samvad
जिले में आईपीएल की तर्ज पर होने वाले हाथरस क्रिकेट लीग (एचसीएल) के तीसरे संस्करण के आयोजन के लिए आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवंबर माह में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। टूर्नामेंट के लिए लगातार दूसरे जिलों की क्रिकेट अकादमियों के प्रशिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है।
क्रिकेटर अनिल वर्मा ने बताया कि पिछले तीन साल से लगातार क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए एचसीएल का आयोजन हो रहा है। नवंबर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। शहर हाथरस में शिवा स्पोर्ट्स और भगवान स्पोर्ट्स की दुकान के अलावा जोन के अन्य जिलों में भी ट्रायल के फॉर्म उपलब्ध हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए लगातार फिरोजाबाद, ग्वालियर, कानपुर, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फॉर्म भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ अलीगढ़ की क्रिकेट 360 के कोच एवं बीसीसीआई ए लेवल के कोच फाजिल इल्यासी से मुलाकात की गई है। अलीगढ़ के खिलाड़ी कोच फाजिल इल्यासी से संपर्क करके ट्रॉयल के फार्म बाईपास राजा नगर स्थित क्वारर्सी क्रिकेट 360 अकादमी से प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर करन शर्मा, मयंक शर्मा, मोनू वर्मा, सुमित गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद