{"_id":"67b9aa741612f7fc760b5118","slug":"preparations-for-the-up-board-exam-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, कंट्रोल रूम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, कंट्रोल रूम तैयार
Sat, 22 Feb 2025 04:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 04:14 PM IST
सार
हाथरस में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। जिले के सभी 96 परीक्षा केंद्रों पर यहां से नजर रखी जा सकेगी। परीक्षा केंद्र के हर एक कक्ष पर निगाह रखने के लिए करीब 26 कंप्यूटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को हाथरस जिला प्रशासन की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने के बाद अब उनके वितरण की कवायद की जा रही है। अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। जिले के सभी 96 परीक्षा केंद्रों पर यहां से नजर रखी जा सकेगी। परीक्षा केंद्र के हर एक कक्ष पर निगाह रखने के लिए करीब 26 कंप्यूटर लगाए गए हैं। अधिकारी प्रत्येक कैमरे की लोकेशन को चेक कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि तैयारी अब अंतिम रूप में है। हर एक छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन