फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparation to call CM-Deputy CM for election campaign

Hathras: चुनाव प्रचार को सीएम-डिप्टी सीएम को बुलाने की तैयारी, 13 अप्रैल को आएंगे आकाश आनंद

Sat, 06 Apr 2024 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:23 PM IST
सार

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को बुलाने की योजना बनाई है। बसपा के आकाश आनंद 13 अप्रैल को हाथरस आएंगे। समाजवादी पार्टी भी अपने मुखिया अखिलेश यादव सहित बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय कराने में जुटी है।

विज्ञापन
Preparation to call CM-Deputy CM for election campaign
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मतदान में अभी पूरा एक महीना बाकी है। अगले हफ्ते से हाथरस जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लिहाजा इससे पहले ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को बुलाने की योजना बनाई है। इसके अलावा कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा के प्रत्याशी भी अपने स्टार प्रचारकों को बुलाने के लिए आला कमान से संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।भाजपा ने यहां प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि, सपा ने जसवीर वाल्मीकि और बसपा ने हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी बनाया है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी किसी नेता का कार्यक्रम पार्टी को नहीं मिला है। इस बीच बसपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 13 अप्रैल को यहां आएंगे। समाजवादी पार्टी भी अपने मुखिया अखिलेश यादव सहित बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की मांग की गई है। अभी तक किसी का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। उम्मीद है जल्द ही पार्टी आलाकमान इस पर अपनी सहमति दे देगा। -शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed