फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pregnant women will be given better treatment

गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा बेहतर उपचार

Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will be given better treatment
Civil Hospital Jalandhar - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा मातृत्व सप्ताह की तैयारियों में जुट गया है। द्वितीय चरण में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह के लिए स्वास्थ्य विभाग 37 कलस्टर बनाएगा। इन कलस्टर पर गर्भवती माताओं का पंजीकरण किया जाएगा। इधर, इस अभियान को लेकर आज बुधवार को कलेक्ट्रेेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक भी होगी।

इस सप्ताह को मनाने के पीछे स्वास्थ्य विभाग की मंशा है कि गर्भवती माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। गर्भावस्था में उनके खून, पेशाब और ब्लड प्रेशर की जांच हो, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। संस्थागत प्रसव में वृद्धि एवं समुचित पोषण व कुपोषण से भी बचाव हो सके। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह और डीआईओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया    कि जिलेभर में 37 कलस्टर बनाए जाएंगे। पांच उपकेंद्रों को मिलाकर एक कलस्टर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


एक कलस्टर पर एक चिकित्सक और बालपोषण विभाग का पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। यहां गर्भवती माताओं का पंजीकरण किया जाएगा। खून, पेशाब की जांच और ब्लड प्रेशर मापने के बाद हाईरिस्क प्रेंगभनेंसी वाली महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा। 29 सितंबर को छूटी हुई गर्भवती माताओं की भी जांच की जाएगी। 30 सितंबर और एक अक्तूबर को हाईरिस्क प्रेंग्नेंसी वाली महिलाओं को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी और जिला महिला अस्पताल में लाया जाएगा, जहां लगने वाले एचआरपी क्लीनिक पर इन महिलाओं की समुचित जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा और एएनएम को मिलेगी प्रोत्साहन राशिः जटिलता (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) वाली प्रसूताओं को अस्पताल में चिकित्सक की देखरेख में प्रसव होने तक तथा उसके बाद 42 दिन तक उनके स्वास्थ्य व पोषण के लिए निगरानी की जाएगी। कार्ड पर लाल बिंदी व लाल मौहर लगाई जाएगी। इन गर्भवती महिलाओं को लाने ले जाने के लिए 102/108 एंबुलेंस द्वारा निशुल्क सुविधा दी जाएगी। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी वाली महिलाओं की निगरानी के लिए एनएम को 200 रुपये और आशा को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। शासन ने प्रोत्साहन राशि की पहली बार व्यवस्था की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed