{"_id":"6a31ba20966cc7587c04abaa","slug":"pregnant-woman-dies-after-sudden-abdominal-pain-hathras-news-c-56-1-hts1004-150076-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेट में उठा दर्द, गर्भवती की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेट में उठा दर्द, गर्भवती की गई जान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरगांव में 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता शबीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात अचानक पेट में दर्द उठने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शबीना मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। उसका पति योगेश चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। शबीना भी पति के साथ वहीं रहती थी। 15 दिन पहले ही दोनों चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव बेरगांव आए थे।
परिजनों ने बताया कि रविवार की रात अचानक उसके पेट में असहनीय दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी झारखंड में रह रहे मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है, लेकिन उन लोगों ने आने से इन्कार कर दिया है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।