फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pregnant lady unconscious in the farm

भूख मिटाने के लिए महिला ने खेत से बीने आलू, बेहोश होकर गिरी, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म 

Sat, 10 Mar 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Sat, 10 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pregnant lady unconscious in the farm
सीएचसी में भर्ती महिला और बच्चा। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर स्थित खेत से एक अंजान महिला भूख मिटाने के लिए खेत से आलू बीनने लगी। अचानक प्रसव पीड़ा होने से वह बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों ने उसकी हालत को देखते हुए आशा कार्यकर्ता को मौके पर बुला लिया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसे एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन


फीरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की निवासी यह महिला सादाबाद क्षेत्र निवासी पति से विवाद होने पर घर छोड़कर चली आई थी। सीएचसी में काफी देर तक तो महिला ने लोगों को अपने बारे में कुछ नहीं बताया। बहुत जोर डालने पर उसने अपना नाम-पता इन लोगों को बताया।
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम मीना पत्नी भूरी सिंह बताया। वह फीरोजाबाद जिले की कोतवाली शिकोहाबाद के पास गांव नगला जाट की निवासी है। दो दिन पूर्व उसका किसी बात को लेकर अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर वह घर से चली आई। उसने पिता का नाम पप्पू, मां का नाम गुड्डी, ताऊ का नाम बाबू एवं चाचा का नाम राजकुमार बताया। उसने बताया कि उसके पति कुल्हड़ बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भूख मिटाने के लिए वह खेतों में से आलू बीन रही थी। वह गर्भवती थी, इसलिए अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने इस महिला के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।


महिला की सादाबाद क्षेत्र के बेलौठ गांव में ससुराल है। पति से लड़कर घर से चली आई है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। महिला का मायका शिकोहाबाद के गांव नगला जाट में है।
- अवधेश कुमार, कोतवाल सहपऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed