फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pradhan accuses CDO of indecency with her husband

Hathras News: प्रधान ने सीडीओ पर लगाया पति से अभद्रता का आरोप, प्रभारी मंत्री से की शिकायत

Tue, 02 May 2023 02:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 02:19 AM IST
सार

सादाबाद की ग्राम पंचायत बिसावर प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र पर पति से अभद्रता करने की शिकायत प्रभारी मंत्री असीम अरूण से की है।

विज्ञापन
Pradhan accuses CDO of indecency with her husband
गोशाला प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद में सादाबाद की ग्राम पंचायत बिसावर प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र पर पति से अभद्रता कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत प्रधान रेखा चौधरी ने जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण से की। प्रधान ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान रेखा देवी ने कहा कि सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र 21 अप्रैल को बिसावर गोशाला आए थे। वह खुद पिछले एक माह से टायफाइड से पीड़ित हैं। सूचना पर उन्होंने पति को गोशाला भेजा। गोशाला से लगभग 500 मीटर दूर खेतों में मथुरा सीमा पर पशु कंकाल पड़े थे, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। सीडीओ ने कहा तो ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि यह हमारी सीमा में नहीं है। खेतों में अंदर होने के कारण इन पर उनकी नजर नहीं पड़ी। 
विज्ञापन


सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी और उनके पति से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गोशाला में मौके पर 50 गोवंश मिले तो इस बारे में बताया गया कि 18 अप्रैल की रात 12 जे अज्ञात लोगों ने तार तोड़कर गोवंश को भगा दिया था। सुबह गोपालकों को गोशाला में एक भी गोवंश नहीं मिला। आसपास से 50 गोवंश को एकत्रित कर पुन: बंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस व उच्चाधिकारियों को भी दी गई थी। प्रधान ने कहा है कि वह जिले की सबसे बड़ी पंचायत की चुनी हुई जनप्रतिनिधि हैं। समाज के लोगों के समक्ष सीडीओ ने उनके पति व ग्राम विकास अधिकारी के प्रति असभ्य भाषा व गाली-गलौज का प्रयोग किया है। इससे मेरी व मेरे पति के सम्मान को समाज में ठेस पहुंची है। ग्राम प्रधान ने प्रभारी मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 


ग्राम प्रधान के पति से कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है। ऐसी कोई बात निरीक्षण के दौरान नहीं हुई। निरीक्षण में मिली खामियों के आधार पर कार्रवाई की गई है। गोवंश गोशाला में नहीं मिले थे। -साहित्य प्रकाश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed