फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Encroachments removed from Agra-Aligarh highway to prevent accidents

Hathras News: दुर्घटनाएं रोकने को आगरा अलीगढ़ राजमार्ग से हटाया अतिक्रमण

Fri, 23 Oct 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from Agra-Aligarh highway to prevent accidents
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर बरौस टोल प्लाजा की टीम ने कार्रवाई की है। राजमार्ग किनारे अतिक्रमण के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। इससे हादसों की आशंका भी लगातार बनी हुई थी।
विज्ञापन

टीम ने मुरसान चौराहा और मथुरा अड्डा तिराहे पर अभियान चलाया। राजमार्ग किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। इसमें सड़क किनारे लगी फलों की ढकेलें, दुकानें और ठेले शामिल थे। नालों के ऊपर किए गए अवैध कब्जे भी हटाए गए। संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर आवागमन को सुचारु बनाना था। अतिक्रमण से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती थी। तिराहों और चौराहों के आसपास दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन

सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता था। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आती थीं। तिराहों और चौराहों पर अतिक्रमण से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए बरौस टोल प्लाजा के आरपीओ भाव सिंह फौजी ने टीम का नेतृत्व किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध कब्जों को हटवाया। अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। उन्हें दोबारा सड़क किनारे या नालों पर कब्जा न करने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टोल प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चिन्हित करके अतिक्रमण हटावाएं जाएंगे। इसी क्रम में अतिक्रमण हटावाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed