{"_id":"577d48f64f1c1be6567fa133","slug":"powercut-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चरमराई बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चरमराई बिजली सप्लाई
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बारिश में बिजली सप्लाई को तगड़ा झटका लगा। कहीं फॉल्ट तो कहीं ब्रेक डाउन होने से बिजली ठप हो गई। आधे दिन तक कई बिजलीघर भी ठप पड़े रहे। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत टीमें भी शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु करने में जुटी रहीं।
मंगलवार की शाम प्रगतिपुरम बिजलीघर पर बीसीबी में फॉल्ट हो गया, जिससे आधी रात तक अलीगढ़ रोड तथा शहर के अन्य दर्जनों इलाकों की बिजली आपूर्ति गुल रही। इधर, बारिश में बुधवार की सुबह शहर की लेबर कॉलोनी में एक पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरा। इससे कई खंभों की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस लाइन से जुुडे़ कई ट्रांसफॉर्मर से जुड़े इलाकों की बिजली गुल रही।
सुबह-सुबह लोगों को पानी भरने के लिए मुसीबत झेलनी पड़ी। बर्तन एकत्रित कर हैडपंपों से पानी भरना पड़ा। इधर, चंदपा और लाखनूं बिजलीघर की 33 केवी लाइनों में भी ब्रेक डाउन हो गया, जिससे दोनों बिजलीघरों की सप्लाई बाधित रही। कई गांव के ग्रामीणों को शाम तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसे लेकर लोगों में काफी रोष बना रहा।
विज्ञापन
इधर, शहर के आगरा रोड पर हरवंश बिहार कॉलोनी के निकट टाप रोड पर फुंका ट्रांसफॉर्मर तीन दिन बाद भी नहीं बदला जा सका, जिससे लोग में बेहद गुस्सा बना हुआ है। लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।