{"_id":"6a690eeb0c2e69c5ec0bcc14","slug":"power-supply-to-over-24-villages-disrupted-due-to-a-snapped-33-kv-line-hathras-news-c-56-1-hts1003-152013-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मीतई 33 केवी लाइन टूटने से 24 से अधिक गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मीतई 33 केवी लाइन टूटने से 24 से अधिक गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
आगरा रोड स्थित मीतई बिजली घर के पास 33 केवी की जर्जर लाइन टूटने से मंगलवार को लाखनू और अल्लेपुर फीडर से जुड़े 24 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर से ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे मीतई बिजली घर के पास 33 केवी की मुख्य लाइन टूटकर गिर गई। इसके चलते दोनों फीडरों से जुड़े गांवों की आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन बजे मरम्मत कार्य शुरू किया।
बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ, जिससे आपूर्ति बहाल होने में देर लगी। इधर इसी दौरान गिजरौली शहर फीडर की कलवारी लाइन भी टूट गई, जिससे कलवारी रोड से संचालित कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी। अल्लेपुर फीडर के जेई ललित कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए गए और मरम्मत पूरी होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।