{"_id":"64a863a416c3587774055af4","slug":"power-supply-stalled-for-ten-hours-from-gijrauli-feeder-hathras-news-c-56-1-sali1016-1931-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गिजरौली फीडर से दस घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गिजरौली फीडर से दस घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती भी लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा रही है। गिजरौली फीडर पर आए फाल्ट की वजह से शहर एक इलाके में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब दस घंटे बिजली गुल रही।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे गिजरौली फीडर की लाइन के तार टूट गए और बिजली गुल हो गई। पूरी रात विद्युत विभाग को लाइन टूटने का पता नहीं चल पाया और सुबह जानकारी होने पर टूटे तार जोड़कर लाइन चालू की गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ठपटॉप रोड, नगला धन सिंह, कुवंरपुर, एमजी पॉलीटेक्निक रोड आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। रात से सुबह तक करीब दस घंटे बिजली न होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। शहर और देहात के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया।
-बिजली कटौती से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम नहीं हो पा रहे हैं। दैनिक कार्यों में भी दिक्कत हो रही है। कभी वोल्टेज कम हो जाते हैं तो कभी ज्यादा। घरेलू उपकरणों के खराब होने का भी डर बना रहता है। अमित, उपभोक्ता ।
विज्ञापन
-दिनभर में चार से पांच घंटे के लिए बिजली गायब रहती है। बिजली के बिना घर में छोटे छोटे बच्चे भी परेशान हैं। न रात को चैन है ना ही दिन में। विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। महादेव, उपभोक्ता।
लोकल फॉल्ट के चलते लाइन बंद हो जाती है। जैसे ही सूचना मिली लाइनमैन भेजकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई।
नरेंद्र सिंह, एक्सईन देहात फीडर।