{"_id":"6a442ebabe5359c66c0a8267","slug":"power-out-for-11-hours-people-left-reeling-from-the-heat-hathras-news-c-56-1-hts1006-150662-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 11 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 11 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से बिलबिलाए लोग
विज्ञापन
पिपरामई बिजली घर।
- फोटो : samvad
बिसावर में पिपरामई विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से सोमवार शाम चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दो दर्जन से अधिक गांवों में 11 घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे हजारों लोग भीषण गर्मी और उमस में बिलबिला गए। देर रात तीन बजे आपूर्ति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
घाटमपुर, बरामई, आलिया, जंगला, गरीबा, गुमानी घड़ी, दकरई समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को शाम को पेयजल की समस्या हुई। पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों के नहीं चलने से परेशानी हुई। उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
उपभोक्ता विजय सिंह ने बताया कि शाम चार बजे से बिजली गुल हो गई, भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, मनोज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्की आंधी या बारिश के दौरान भी बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है और विभाग प्राकृतिक कारणों का हवाला देता है। अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। देर रात तीन बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।