{"_id":"64f636f4e0219adb320e9f84","slug":"power-cut-for-hours-due-to-fault-in-transformer-hathras-news-c-56-1-sali1016-4310-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट, घंटों गुल रही बिजली
Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
सार
मिल-कारखानों में तो काम-काज ठप रहा, वहीं लोगों के घरेलू-काम भी प्रभावित रहे। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि दो घंटे तक ट्रांसफॉर्मर में हुए फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार सुबह शहर के नगला भूरा रोड प्रगतिपुरम स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट हो गया। जिसके चलते उपकेंद्र से निकलने वाले नवल नगर व औद्योगिक क्षेत्र फीडर की दो घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजलीघर से निकलने वाले अलीगढ़ रोड स्थित नवल नगर व इंडस्ट्रियल एरिया की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। ट्रांसफॉर्मर में हुए फॉल्ट की सूचना पर तुरंत ही जेई पंकज चतुर्वेदी बिजलीघर पर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी उच्चधिकारियों को दी। औद्योगिक क्षेत्र व नवल नगर सहित कई कॉलोनियों की दो घंटे से अधिक बिजली गुल रहने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मिल-कारखानों में तो काम-काज ठप रहा, वहीं लोगों के घरेलू-काम भी प्रभावित रहे। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि दो घंटे तक ट्रांसफॉर्मर में हुए फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
उपकेंद्र के आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में सोमवार की सुबह फॉल्ट हो गया था। जिसके चलते बिजलीघर से निकलने वाले नवल नगर व इंडस्ट्रियल एरिया फीडर की कुछ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। फॉल्ट की समस्या को दूर कर लिया गया है। आपूर्ति पूरी तरह से बहाल है। -पंकज चतुर्वेदी, जेई, प्रगतिपुम उपकेंद्र।