फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power crisis in three dozen villages deepened due to breakdown of the tension line

हाइटेंशन लाइन टूटने से तीन दर्जन गांवों में गहराया बिजली संकट

Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power crisis in three dozen villages deepened due to breakdown of the tension line
हाइटेंशन लाइन टूटने से तीन दर्जन गांवों में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

काफी लोग रहे परेशान, विद्युत लाइन जुड़वाने के बाद आपूर्ति हुई सुचारु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाइटेंशन विद्युत लाइन के ऊपर एक पेड़ गिरने की वजह से यह लाइन टूट गई। परिणामस्वरूप दो विद्युत स्टेशनों से करीब ढाई घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में तीन दर्जन गांवों के लोगों ने करीब तीन घंटे तक बिजली संकट झेला। बाद में विद्युत विभाग के कर्मियों और अधिकारियों ने यह विद्युत लाइन दुरुस्त कराई और तब बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
निकटवर्ती गांव नगला भूरा के निकट 33केवीए की द्यिुत लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे भौपतपुर और सोखना विद्युत स्टेशन की आपूर्ति बाधित हो गई। आस-पास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। सूचना पाकर विद्युत अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

इस विद्युत लाइन के टूटने से करीब तीन दर्जन गांवोें की बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रही। इससे लोग काफी परेशान रहे। बाद में इस हाईटेंशन लाइन को जुड़वाया गया और आपूर्ति सुचारू कराई। जेई जितेंद्र यादव का कहना है कि विद्युत ला न के टूटने से यह आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed