फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   potato corp effected from dieseas

आलू की फसल पर मंडरा रहा झुलसा का डर

Mon, 28 Dec 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
potato corp effected from dieseas
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट आई है। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सभी कृषि विज्ञान केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि कोहरे और ठंढ की वजह से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा रहता है। यह रोग फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। इस लिए अगर इससे पहले से बचाव नहीं किया गया तो आलू के उत्पादन में कमी आ सकती है।
झुलसा रोग से निजात पाने के लिए कुछ किसान कृषि विज्ञान केंद्र पर भी पहुंच रहे हैं। जिन्हें कृषि वैज्ञानिक आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के उपाय बता रहे हैं। इस बार जनपद में आलू की फसल का रकवा 48 हजार हेक्टेयर का आंकड़ा पार कर गया है। वहीं ठंड के उतार-चढ़ाव के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग भी आने लगा है। जिसे लेकर किसानों को कृषि वैज्ञानिक सलाह भी दे रहे हैं। ताकि अगैती व पिछैती आलू की फसल को झुलसा रोग से किसान बचा सकें।
विज्ञापन

झुलसा से बचाव के लिए ये उपाय करें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम पलट ने बताया कि आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए किसान वैैज्ञानिक विधि अपनाएं। जिसमें डाइथेन एम-45 (मैकोजेब) तीन ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। या फिर साइमाक्सोमिल प्लस मैकोजेब तीन किलोग्राम प्रति हेक्टेयर 800 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेनामिडोन प्लस मैकाजेब तीन किलोग्राम प्रति हेक्टेयर 800 लीटर पानी में या फिर डाईमेथोमार्क एक किलोग्राम प्लस मैकोजेब दो किलोग्राम कुल तीन किलोग्राम दवा 800 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव के 10 से 12 दिन बाद दूसरा छिड़काव करें। डॉ. पलट ने यह भी बताया कि झुलस रोग आलू की फसल में फाइटोफथोरा इफेस्टान नामक फफूंदी के प्रकोप से होता है। इसमें पत्तियां किनारे की तरफ से झुलसती हैं। इसके लक्षण आलू की लताओं पर भी दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed