{"_id":"64d7d16f26d705ce890a1836","slug":"postman-dies-after-being-hit-by-vehicle-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3362-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन की चपेट में आने से डाककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन की चपेट में आने से डाककर्मी की मौत
Sun, 13 Aug 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के बाहर शुक्रवार की रात किसी वाहन ने बाइक सवार डाककर्मी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली सदर के आगरा रोड स्थित दिलीप नगर निवासी प्रेमंचद्र मुकेश (57) पुत्र ताराचंद्र डाक विभाग में ब्लॉक पोस्ट मास्टर (बीपीएम) के पर पर कार्यरत थे। इन दिनों उनकी तैनाती अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित पोस्ट ऑफिस में थी। शुक्रवार की देर शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर आ रहे थे। तभी अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के बाहर अज्ञात ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में डाककर्मी को उपचार के लिए बागला संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के बेटे राहुल ने कोतवाली हाथरस गेट में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
डाककर्मी की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हाथरस गेट।