{"_id":"645670151fc675d1b80617b9","slug":"post-mortem-of-d-pharma-student-body-hanging-cause-of-death-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डी फार्मा छात्र के शव का हुआ पोस्टमार्टम, हैंगिग आया मौत का कारण, पबजी गैम या अन्य वजह है मौत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डी फार्मा छात्र के शव का हुआ पोस्टमार्टम, हैंगिग आया मौत का कारण, पबजी गैम या अन्य वजह है मौत की
Sat, 06 May 2023 08:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 08:50 PM IST
सार
पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या क्यों की ? पबजी खेलने की लत से तो नहीं जुड़ा है मामला ? छात्र मरने से पहले दीवारों पर सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... लिखकर आखिर किस बात की माफी मांग रहा था ? छात्र की आत्महत्या की वजह पढ़ाई या अन्य से तो नहीं जुड़ी हुई है ?
विज्ञापन
वह बंद कमरा, जहां की थी छात्र ने आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्टमार्टम हाउस पर डी फार्मा के छात्र का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
संभल जिले के चंदौसी की आवास विकास कॉलानी निवासी 23 वर्षीय विनय पुत्र प्रवेश कुमार वर्मा शहर के माया इंस्टीट्यूट में डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वह दूसरी मंजिल पर रहता था। शुक्रवार की शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
छात्र की पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या क्यों की ? पबजी खेलने की लत से तो नहीं जुड़ा है मामला ? छात्र मरने से पहले दीवारों पर सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... लिखकर आखिर किस बात की माफी मांग रहा था ? छात्र की आत्महत्या की वजह पढ़ाई या अन्य से तो नहीं जुड़ी हुई है ?