फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Post mortem done to find out the cause of child's death

Hathras News: बालक की मौत का कारण जानने के लिए कराया पोस्टमार्टम

Tue, 19 Sep 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 19 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Post mortem done to find out the cause of child's death
कस्बा हसायन के मोहल्ला किशन निवासी आठ वर्षीय बालक की बुखार से हुई मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया, ताकि उसकी मृत्यु का सही कारण सामने आ सके। परिजनों ने आरोप लगाया था कि अप्रशिक्षित चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगाया था। इस कारण बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन




बता दें कि कस्बा के मोहल्ला किशन निवासी राजू दिवाकर उर्फ पोला दिवाकर के आठ वर्षीय बेटे प्रशांत को कई दिनों से बुखार आ रहा था। प्रशांत का कस्बे के ही एक अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन



रविवार को तबीयत बिगडऩे पर राजू अपने बेटे प्रशांत को अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां ले गए थे। वहां पैथोलॉजी की जांच की रिपोर्ट को देखते हुए चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगा दिया था। इसके बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed