फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pora be an imitator Restiket

पोरा में एक नकलची को किया रिस्टीकेट

Fri, 26 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में नकल का खेल रुक नहीं रहा। जिले में शुक्रवार को 5,754 और परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में एडी बेसिक के सचल दल ने मुरसान क्षेत्र के विद्यालयों में छापेमारी की, लेकिन सभी जगह परीक्षाएं सही तरीके से होती हुई मिलने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में 35,962 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,208 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 5,754 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद के सचल दल ने श्रीराधाकृष्ण इंटर कॉलेज पोरा में छापा मारा। एक नकलची को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसको रिस्टीकेट कर दिया गया।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुबह चित्रकला आलेख की परीक्षा में 1,902 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,756 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 146 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट चित्रकला प्राविधिक की परीक्षा में 175 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 136 ने परीक्षा दी और 39 अनुपस्थित रहे, जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें कोई नकलची सचल दलों के हाथ नहीं लगा। सादाबाद के एसएडी इंटर कॉलेज में शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका लेकर भाग गया। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक ने कोतवाली सादाबाद में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed