{"_id":"6928b72ef88069bf3d05a4a1","slug":"ponds-and-lakes-will-be-rejuvenated-with-rs-3778-lakh-hathras-news-c-56-1-hts1004-140925-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 37.78 लाख से तालाब-पोखरों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 37.78 लाख से तालाब-पोखरों का होगा कायाकल्प
Fri, 28 Nov 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
ॉस्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने के दृष्टिगत नगर पालिका शहर में तालाब और पोखरों का कायाकल्प कराएगी। सीमा विस्तार में नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में तालाब व पोखर चिह्नित किए गए हैं, जिनका पानी साफ किया जाएगा। इस काम पर कुल 37.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमा में आठ नए वार्ड शामिल हुए हैं। इनके शामिल होने के साथ ही शहर में कुल वार्डों की संख्या 35 हो चुकी है। शहर से सटे इन गांवों में अब नगर पालिका परिषद विकास कार्य करा रही है। सडक़ें, लाइट, पेयजल व्यवस्था व सुंदरीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है।
नगर पालिका अब वार्ड संख्या नौ में गांव जोगिया स्थित तालाब को प्रदूषण मुक्त करेगी। इसके लिए वाटर क्लीनर रेडिएशन तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। तालाब के पानी को प्रदूषण मुक्त करने और यहां सुंदरीकरण के कार्य में 15.49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड छह गांव मीतई में आगरा रोड स्थित तालाब के पानी को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। इस कार्य पर 15.49 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड सात में गांव दयानपुर स्थित तालाब का 6.79 लाख रुपये से सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
भूमिगत जल होगा शुद्ध
पोखर व तालाबों में गांवों का गंदा पानी जाने से रोका जाएगा। मौजूद पानी को रेडिएशन तकनीक से साफ किया जाएगा, जिससे भूमिगत जल को दूषित होने से बचाया जा सके। साथ ही पशु भी इस पानी को पी सकें।
--
इनका कहना है
तालाबों के सुंदरीकरण की कार्ययोजना बनाई गई है। इस पानी को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका