फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Polling parties reached booths amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 14 Apr 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached booths amidst tight security
सिकंदराराऊ में बस से रवाना होते पोलिंग पार्टी के लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार की शाम को नगर के जीटी रोड स्थित केजीएन डिग्री कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। रिजर्व मतदान कर्मियों को फिलहाल कॉलेज परिसर में ही रोका गया है।
एडीएम जेपी सिंह और एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कॉलेज में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। कुछ मतदान कर्मियों को बसों के देरी से चलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बता दें बृहस्पतिवार को क्षेत्र में विकास खंड की 50 ग्राम सभाओं के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा 79 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होना है। प्रचार थमने के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत का ताना-बाना बुनने में दिन-रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कोई चोरी छिपे डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहा है तो कोई उनके परिचितों, करीबियों और रिश्तेदारों के माध्यम से उन तक अपना संदेश पहुंचा रहा है।
सीओ सुरेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल पुलिस टीमों का गठन इस तरह किया गया है कि सूचना मिलने के दस मिनट के अंदर ही यह टीम मौके पर पहुंच जाएंगी।

इसके अलावा कोतवाली पर भी पुलिस की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर समय मुश्तैद रहेंगी। असामाजिक तत्वों को शांति भंग की आशंका के चलते पहले ही पाबंद कर दिया गया है। कोविड 19 को देखते हुए मतदान कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed