फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Polling parties found chaos at booths

Hathras: बूथों पर पोलिंग पार्टियों को मिली अव्यवस्था, रेंग रहे पंखे, उखड़ा फर्श, मोबाइल की लाइट का सहारा

Mon, 06 May 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 11:12 PM IST
सार

कुछ केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था नहीं मिली तो कहीं पार्टियों को बूथ से करीब 800 मीटर दूर ही बसों ने उतार दिया। सासनी के संविलियन विद्यालय समामई बूथ के संख्या 131 पर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में काम करते मतदान कर्मी का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Polling parties found chaos at booths
सासनी के समामई बूथ पर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में काम करते मतदान कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस लोकसभा चुनाव को लेकर शाम को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची। पोलिंग पार्टियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कुछ केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था नहीं मिली तो कहीं पार्टियों को बूथ से करीब 800 मीटर दूर ही बसों ने उतार दिया। सासनी के संविलियन विद्यालय समामई बूथ के संख्या 131 पर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में काम करते मतदान कर्मी का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

केस नंबर -1
कस्बा सहपऊ में बनाए गए मतदान केंद्र जनता इंटर कॉलेज में पंखे ठीक तरह से नहीं चल रहे थे। हर कमरे में दो पंखे लगे थे। इनमें एक सही तो दूसरा धीमि गति से चल रहा था। यहां पोलिंग पार्टी को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ
केस नंबर-2
हाथरस से एक बस में महरारा एवं सेदरिया गांव के लिए पोलिंग पार्टी आई थी। चालक ने सेदरिया मतदान केंद्र से 800 मीटर पहले उन्हें उतार दिया। कर्मियों का कहना था कि बस जाने के लिए रोड बनी हुई थी। गर्मी में पोलिंग पार्टी अपना सामान लेकर 800 मीटर पैदल चल कर मतदान केंद्र पहुंची। 
बूथ
केस नंबर-3
गांव महरारा में बनाए गए मतदान केंद्र केएस इंटर कॉलेज में किसी बूथ पर छत के पंखे नहीं लगे थे। कुछ बूथ का फर्श भी उखाड़ा पड़ा था। सभी मतदान केंद्रों पर सोने के लिए गद्दे आदि की देर शाम तक व्यवस्था नहीं हो पाई थी।
बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed