फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Political movement intensifies most claimants for ticket in BJP

Hathras News: राजनीतिक हलचल तेज, टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में

Mon, 03 Apr 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 03 Apr 2023 01:33 AM IST
सार

दो दिन पहले नगर निकाय चुनाव को लेकर अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया। इससे निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधि फिर तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Political movement intensifies most claimants for ticket in BJP
बीजेपी, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां जारी है। टिकट पाने के लिए दावेदार आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में सामने आ रहे हैं। अन्य दलों में चुनाव लड़ने के इच्छुक राजनेता अपने आवेदन दे रहे हैं।

विज्ञापन


सबकी नजर चुनाव कार्यक्रम पर लगी है। साथ ही जिन नेताओं के हिसाब से आरक्षण नहीं हुआ है, वह आपत्ति दर्ज कराने में जुटे हैं। हालांकि उन्हें इससे ज्यादा उम्मीद नहीं दिखाई दे रही। दो दिन पहले नगर निकाय चुनाव को लेकर अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया। इससे निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधि फिर तेज हो गई हैं। वर्ष 2017 की अपेक्षा इस बार आरक्षण में काफी फेरबदल हुआ है और कुछ राजनेताओं को इस आरक्षण से अपना नुकसान भी होता दिख रहा है। वहीं आरक्षण घोषित होने के बाद निकाय चुनाव में अध्यक्ष से लेकर सभासद सीट तक के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में है।
विज्ञापन


भाजपा का टिकट पाने के लिए दावेदार प्रदेश स्तरीय आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। इन दावेदारोें का मानना है कि एक बार भाजपा के टिकट मिल जाए, जीत को वह अपने आप जाएंगे ही। बसपा, सपा और कांग्रेस के नेता भी निकाय चुनाव जोर-शोर से लड़ने की बात कह रहे हैं। सबकी नजर फिलहाल चुनाव कार्यक्रम पर लगी है कि चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम कब घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed