फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Policeman beat young man, commotion at police station

Hathras News: पुलिस कर्मी ने युवक को पीटा, थाने पर हंगामा

Mon, 03 Jul 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 03 Jul 2023 12:20 AM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह प्रधान, रायक के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह व पंजाबी पौनियां सहित कई लोगों ने मुरसान थानाध्यक्ष से कहा कि युवकों से बेवजह मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगने और टूटे हुए फोन को सही कराने के बाद ही मामले को शांत किया जाएगा।

विज्ञापन
Policeman beat young man, commotion at police station
पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट के बाद थाने पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरसान कस्बा के विकास खंड रोड स्थित थाने के निकट शनिवार की देर शाम को एक दुकान के पास बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे चार-पांच युवकों को पुलिसकर्मी ने लाठी से जमकर पीटा है। बचाव में आए एक युवक का पुलिस कर्मियों ने फोन तोड़ दिया। इस मामले को लेकर काफी लोग रविवार की दोपहर में कोतवाली का घेराव करने पहुंच गए और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


भीड़ एकत्रित होते देख मुरसान थाना अध्यक्ष योगेश कुमार कार्यालय से निकलकर बाहर आए और लोगों से बातचीत की। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह प्रधान, रायक के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह व पंजाबी पौनियां सहित कई लोगों ने मुरसान थानाध्यक्ष से कहा कि युवकों से बेवजह मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगने और टूटे हुए फोन को सही कराने के बाद ही मामले को शांत किया जाएगा। मुरसान थानाध्यक्ष ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को बुलाकर बातचीत करने की बात कही। थानाध्यक्ष से आश्वासन मिलने के बाद सभी लोग थाने से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed