{"_id":"648b6d8430823f2e8e0890a6","slug":"police-will-bring-the-main-accused-of-teacher-murder-case-on-remand-today-hathras-news-c-56-1-hts1001-1112-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिमांड पर लाएगी पुलिस, करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिमांड पर लाएगी पुलिस, करेगी पूछताछ
Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
सार
छह जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की उसकी नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में शिक्षक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक दुर्गेशकांत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी किशोर की रिमांड के लिए बृहस्पतिवार को अनुमति मिल गई। अब पुलिस शुक्रवार को आरोपी किशोर को रिमांड पर लेकर आएगी। पुलिस कई बिंदुओं पर आरोपी से पूछताछ करेगी और आला कत्ल बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि छह जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की उसकी नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में शिक्षक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से हिरासत में लिया था। हाथरस पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हत्यारोपी किशोर को मथुरा सुधार गृह व हत्यारोपी बेटी को गाजियाबाद सुधार गृह भेजा था। थाना हाथरस गेट प्रभारी ने बताया कि शिक्षक हत्या के मुख्य आरोपी की रिमांड के लिए न्यायालय से बृहस्पतिवार को अनुमति मिल गई। शुक्रवार को उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन