फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police rushed on false information of kidnapping

Hathras News: अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Mon, 19 Jan 2026 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police rushed on false information of kidnapping
क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में रविवार को एक युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगा दी। करीब एक घंटे में युवक को अपने भाई व एक अन्य साथियों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन



खेड़ा बरामई निवासी सपना पत्नी नवरत्न ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ गांव के पास मिट्टी लेने गई थी। उनके साथ गांव के भोली, उस्मान और बड़ा भाई गुलवीर भी थे। सपना का कहना है कि मिट्टी खोदने के दौरान वह अपने पति से कुछ दूरी पर थी।
विज्ञापन




इस बीच चार बाइकों पर सवार आठ लोग अचानक आए और नवरत्न को जबरन उठाकर इगलास के असरोई गांव की ओर ले गए। नवरत्न के भाई गुलवीर ने पुलिस को नवरत्न के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस सहित सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक घंटे में नवरत्न को बड़े भाई गुलवीर और एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव असरोई के निकट नए हाइवे के पास पकड़ लिया। नवरत्न ने बताया कि उसे चार बाइक सवार आठ लोग जबरन उठाकर ले गए थे और उसे नए हाइवे के पास छोड़ गए। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि अपहरण की सूचना देने वाले गुलवीर व उसका एक दोस्त मिल गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed