फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police pasted attachment notice at former minister Ramveer's residence

पूर्व मंत्री रामवीर के निवास पर पुलिस ने कुर्की नोटिस किया चस्पा

Tue, 30 Aug 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police pasted attachment notice at former minister Ramveer's residence
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने उनके निजी सचिव का कुर्की नोटिस भी वहीं चस्पा किया है। पूर्व मंत्री व उनके निजी सचिव पर एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को जातिसूचक गालियां देने और उसके अपहरण का प्रयास करने का आरोप है।
उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र कुमार निवासी गंभीर पट्टी बिसाना थाना चंदपा ने आरोप लगाया था कि एक सितंबर 2019 को रामवीर उपाध्याय, उनके निजी सचिव रानू पंडित व छह-सात अन्य लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से उसके अपहरण का प्रयास किया लेकिन भीड़ होेने की वजह से यह लोग सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

वीरेंद्र का कहना था कि वह अधिकारियों के यहां चक्कर लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। वीरेंद्र कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहा है। उसने इसे लेकर प्रार्थना पत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या चतुर्थ के यहां दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने रामवीर उपाध्याय व उनके निजी सचिव को धारा 365 व 3(1) (ध) एससी-एसटी एक्ट में जरिए सम्मन तलब किया। इसके बाद कोर्ट ने इन दोनों के गैरजमानती वारंट भी जारी कर दिए। जब पेश नहीं हुए तो कोर्ट ने धारा 82 के तहत कार्रवाई के आदेश दिए। इसे लेकर एसपी को पत्र भी लिखा था।

इस मामले में कोर्ट की सख्ती को देखते हुए अब सोमवार को चंदपा कोतवाली पुलिस ने कुर्की नोटिस रामवीर के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर चस्पा कर दिया। उस समय रामवीर उपाध्याय व उनका कोई परिजन वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed