फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police keep eyes on political leader

किसान हत्याकांड : विपक्षी दलों के नेताओं पर रखी जा रही पैनी नजर

Thu, 04 Mar 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
police keep eyes on political leader
हाथरस का हत्याकांड : किसान की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किसान हत्याकांड को लेकर खुफिया तंत्र और स्थानीय प्रशासन बेहद सतर्क है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने काफी हद तक डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है, फिर भी प्रशासन यह नहीं चाहता कि बिटिया प्रकरण की तरह यहां फिर माहौल बिगड़े। यही वजह है कि विपक्ष के नेताओं पर खुफिया निगाह रखी जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि इस प्रकरण को लेकर किसी बड़े नेता का यहां आने का कोई कार्यक्रम तो नहीं बन रहा।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र की बिटिया के मामले को भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने अलीगढ़ पहुंचकर हवा दी थी और उसके बाद ऐसी स्थिति बनी कि हालात नहीं संभले। इस कांड ने पूरे शासन-प्रशासन को हिला दिया था और योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता बिटिया के घर आए थे। यह मामला अभी भी सुर्खियों में है।
विज्ञापन

अब छेड़खानी के एक आरोपी द्वारा एक किसान की हत्या करने का मामला फिर सुर्खियों में है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित फरार है। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस उसे पकड़ने की हर संभव कोशिश कर रही है। जिस तरह से इस हत्याकांड में फिर विपक्ष हमलावर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खुफिया तंत्र भी बेहद सतर्क हो गया है। इस कांड में प्रमुख विपक्षी दलों के स्थानीय नेताओं पर खुफिया तंत्र की पैनी नजर है। खुफिया तंत्र यह टोह लेने में लगा है कि कहीं इस कांड में कोई बड़ा नेता तो यहां नहीं आ रहा, जिससे कहीं मामला और तूल पकड़ जाए और स्थिति बिगड़ जाए। इसे लेकर पूरी चौकसी भी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed