फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police getting into trouble due to quarrel between husband and wife

Hathras: पति-पत्नी के झगड़े में पुलिस की हो रही फजीहत, युवक बोला-दरोगा ने पीटा

Sun, 01 Dec 2024 04:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 04:28 AM IST
सार

बबलू और उसके पिता मूलशंकर का आरोप है कि पूछताछ के दौरान थाने में एक दरोगा ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Police getting into trouble due to quarrel between husband and wife
घायल युवक से जानकारी करती पुलिस व किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव अहरई में पति पत्नी के बीच हुए झगड़े में पुलिस की फजीहत हो रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस उसके पति को थाने लेकर आई। थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई, परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, इस दौरान उसने एक दरोगा पर थाने में पीटने का आरोप लगाया दिया। भाकियू नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी लेकर लौट गए। बाद में युवक भी जिला अस्पताल से चला गया।

विज्ञापन

 
अहरई निवासी निशा ने पति बबलू पर पीटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में सूचना दी थी। निशा बंगाल की रहने वाली है और तीन साल पहले उसकी शादी बबलू के साथ हुई थी। निशान ने आरोप लगाया था कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से निकाल देते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। बबलू और उसके पिता मूलशंकर का आरोप है कि पूछताछ के दौरान थाने में एक दरोगा ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर उसकी पत्नी को भी पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कृष्ण नारायण ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। पूछताछ के लिए बबलू को थाने बुलाया था, यहां  से परिजन उसकी तबीयत खराब होने का बहाना कर जिला अस्पताल ले गए। आरोप निराधार है, उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed