फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police force sent to Agra-Mainpuri to conduct elections

Hathras News: चुनाव कराने आगरा-मैनपुरी भेजा गया पुलिस बल

Mon, 01 May 2023 11:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 01 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police force sent to Agra-Mainpuri to conduct elections
चुनाव ड्यूटी में पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी। संवाद - फोटो : samvad
जिले का काफी पुलिस बल नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी के लिए आगरा और मैनपुरी जिले में भेजा गया है। इस पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। जिले के 54 उपनिरीक्षक, 213 मुख्य आरक्षी/आरक्षी की आगरा के चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन




साथ ही मैनपुरी के लिए 30 उपनिरीक्षक व 60 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस पुलिस बल को एसपी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले एसपी ने मनोरंजन कक्ष में इन पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। एसपी ने सभी को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, सीओ सादाबाद गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed