{"_id":"67e30e464f8b32e09d006b52","slug":"police-filed-a-198-page-chargesheet-in-nine-days-in-the-rape-case-of-a-girl-sadabad-news-c-2-1-mrt1037-638003-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म में नौ दिन में दाखिल की 198 पेज की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म में नौ दिन में दाखिल की 198 पेज की चार्जशीट
Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने नौ दिन में ही जांच पूरी कर मंगलवार को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 198 पेज की इस चार्जशीट में 25 गवाह बनाए गए हैं। पुलिस की तैयारी जल्द आरोप तय कराकर त्वरित सुनवाई कराने की है, जिससे जल्द से जल्द मामले में फैसला आ सके।
बिसावर पुलिस चौकी क्षेत्र में गत 16 मार्च को एक सात साल की बच्ची को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक अमन खां ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने घूंसे मारकर उसके दांत तोड़ दिए थे, साथ ही उसे जमीन पर पटक कर मारने की कोशिश की थी। दांतों से भी उसे काटा था। मासूम के शरीर पर कई जगह दरिंदगी के निशान थे। पोखर के पास उसे फेंककर आरोपी भाग गया था।
अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जब उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी उसने दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और फायर किया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए अभी भी पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना की, वैज्ञानिक साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट, भौतिक एवं मौखिक साक्ष्यों का संकलन किया और नौ दिन के अंदर आरोपी अमन पुत्र चांद खां के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म करने ( धारा 137(2),115(2), 65(2) व 5एम) और पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
इलाके में था जबरदस्त गुस्सा, चार दिन तक बंद रहे थे बाजार
हाथरस। आरोपी के दूसरे समुदाय से होने के कारण घटना के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त गुस्सा था और चार दिन तक बाजार बंद रहे थे।
घटना वाले दिन सुबह से बिसावर में बाजार बंद हो गए थे। तीन घंटे तक गांव में हंगामा हुआ था। जिला अस्पताल में विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। दो दिन बिसावर, अगले दिन गांव कुरसंडा और चौथे दिन गांव मई में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे थे और बिसावर पहुंचकर धरने में शामिल हुए थे। एसपी ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और मजबूत पैरवी कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया था, इसके बाद धरने-प्रदर्शन समाप्त हुए थे। संवाद