{"_id":"5eb06b228ebc3e90306000e7","slug":"police-came-in-village-to-stop-child-marrige-hathras-news-ali2329008134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पहुंची टीम, रुकवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पहुंची टीम, रुकवाई शादी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक इलाके में नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी हो रही थी। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद बाल संरक्षण समिति की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और बिन मां-बाप की नाबालिग लड़की शादी को रुकवाया गया। यहां पर पड़ोसी में रह रही दूसरी नाबालिग लड़की की भी शादी न करने की हिदायत उसके रिश्तेदारों को दी गई।
इगलास रोड स्थित एक कॉलोनी में बिना मां-बाप की नाबालिग लड़की की शादी रिश्तेदारों द्वारा किए जाने की शिकायत एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर की। जिसे लेकर बाल कल्याण समिति/महिला कल्याण समिति की टीम कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। यहां से टीम पुलिस को अपने साथ लेकर निर्धारित पते पर पहुंची। यहां पर नाबालिग लड़की की शादी शाम को किए जाने की तैयारी चल रही थी। यहां पर पहुंचे महिला कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने पूछताछ की तो परिजन बात को टालमटोल करने लगे। कड़ाई से पूछताछ में यह बात निकल कर आई कि लड़की की बहन अपनी नाबालिग बहन की शादी 22 साल के युवक के साथ कर रही थी। यहां पर शादी कराने वाले बिचौलिये को भी बुला लिया गया। टीम अपनी कार्रवाई करके लौट ही रही थी कि तभी किसी ने जानकारी दी कि पास के ही घर में एक और नाबालिग की शादी की तैयारी चल रही है। जिस पर टीम ने उस घर में भी जाकर पूछताछ की। समिति के पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि नाबालिग की शादी करने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंच कर शादी को रुकवा दिया गया है। साथ ही हिदायत दी गई कि 18 साल से कम उम्र की बेटी की शादी करना कानूनी अपराध है। इस संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।